छत्तीसगढ़ में अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट, हुआ क्रैश

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आरा पहाड़ियों के इलाके में एक निजी चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक पेड़ों से टकराकर नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद पहाड़ी इलाके से आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और जल्द ही पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:

By admin