दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा
मानसून की पहली ही बारिश दिल्ली पर भारी पड़ते दिखाई दे रही है। दिल्ली में बरसात के कारन इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर दर्दनाक हादसा हो गया ।बरसात के कारन IGI के टर्मिनल-1 का पार्किंग शेड भरभराकर गिर गया. लोहे का भारी ढांचा चंद ही सेकेंड्स में धराशायी हो गया। इस दर्दनाक हादसे में उसके नीचे खड़ीं कई कैब दब गईं। इसमें एक कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 घायल बताए जा रहे हैं।इस घटना के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सुबह एयरपोर्ट का दौरा किया । उन्होंने कहा कि घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद किया गया है। हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है। वहीं सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। वहीं, घायलों को तीन लाख रुपये मदद देने की घोषणा की गई है।
देहरादून. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उत्तराखंड स्थित केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रपति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम…
नईदिल्ली सौ बात की एक बात ये कि एक ख़बर ऐसी आई है जो 150…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर के अवसर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूरे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन मैचों में…
रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का…