Maharashtra: भाषा विवाद पर फिर गरमाई सियासत

महाराष्ट्र में एक बार फिर भाषा विवाद की चिंगारी सुलग उठी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हालिया बयान ने इस बहस को फिर से हवा दे दी है। फडणवीस ने अपने बयान में कहा कि राज्य में त्रिभाषा फॉर्मूला 100% लागू किया जाएगा। यानी अब स्कूलों में मराठी और अंग्रेज़ी के साथ-साथ हिंदी भी पढ़ाई जाएगी। हालांकि यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही सप्ताह पहले राज्य सरकार ने भारी विरोध के चलते हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का प्रस्ताव वापस ले लिया था।

 

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है