Uncategorized

Maharashtra Election 2024: चुनावी जंग में आमने-सामने पति-पत्नी

मीयां-बीवी की लड़ाई इस बार सड़क पर ही नहीं पहुंची, बल्की जंग में तब्दील हो चुकी है और इस जंग में फतह उसे ही मिलेगी जिसके साथ ज्यादा लोग होते हैं। दअसल बात महाराष्ट्र के कन्नड विधानसभा सीट की है, यहां पर पति-पत्नी ही चुनाव मैदान में भिड़ गए हैं जिससे यहां का चुनाव दिलचस्प हो गया है। औरंगाबाद जिले में पड़ने वाले कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर हर्षवर्धन जाधव अपनी पत्नी शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार संजना जाधव से मुकाबला कर रहे हैं। वहीं, संजना जाधव बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री राव साहेब दानवे की बेटी हैं।

वहीं इसी सीट से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के उदय सिंह राजपूत चुनावी मैदान में हैं। इसीलिए यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। गौरतलब है कि कन्नड़ विधानसभा सीटी को जाधव परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर हर्षवर्धन जाधव के पिता रायभान जाधव दो बार विधायक रहे हैं…उनकी मां भी एक बार विधायक रही हैं। हर्षवर्धन जाधव भी 2009 और 2014 में दो बार लगातार विधायक बने लेकिन इस बार पत्नि के चुनावी मैदान में सामने आने से कन्नड़ विधानसभा सीट हॉट सीट बन गई है। संजना जाधव अपने पति और परिवार दोनों का नाम प्रयोग कर रही हैं। उनके हर बैनर पोस्टर में संजना हर्षवर्धन जाधव लिखा हुआ है उनका कहना है कि परिवार के लोग हमारे साथ हैं।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago