Uncategorized

महाकुंभ: श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने की बजाए अयोध्या पहुंच गया हेलिकॉप्टर, दर्ज हुई FIR

महाकुंभ: श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने की बजाए अयोध्या पहुंच गया हेलिकॉप्टर, दर्ज हुई FIR

प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जिसके लिए उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम किए हैं. और इसकी तारीफ महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में महाकुंभ के हर स्नान के मौके पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवाई जा रही है. लेकिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर समय से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा नहीं हो सकी. जिसकी वजह से इस मामले में सरकार ने सख्त तेवर दिखाए हैं. और एविएशन कंपनी के सीईओ, पायलट सहित तीन लोगों पर FIR दर्ज करा दी गई है।

कंपनी पर आरोप है कि बिना सूचना दिए हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया गया था, जिसकी वजह से महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर समय से पुष्प वर्षा नहीं करवाई जा सकी. यूपी के सिविल एविएशन डिपार्मेंट के परिचालन प्रबंधन केपी रमेश की तरफ से महाकुंभ नगर की कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई है. आपको बता दें कि, हेलिकॉप्टर कंपनी के सीईओ रोहित माथुर, पायलट कैप्टन पुनीत खन्ना और परिचालक प्रबंधन के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई है.

बता दें कि, योगी सरकार ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा का निर्णय लिया था जिसमें एम.ए हेरीटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पौष पूर्णिमा के दिन सुबह से ही फूलों की बारिश की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी. लेकिन बिना कोई सूचना दिए हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया गया, जिस वजह से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा नहीं करवाई जा सकी. जिसके बाद दूसरा हेलिकॉप्टर बुलाया गया और शाम 4 बजे के आसपास फूलों की वर्षा करवाई गई. फिलहाल, केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ 144 वर्ष बाद आया है. मकर संक्रांति के दिन महाकुंभ का पहला शाही स्नान था और अब अगला शाही स्नान मौनी अमावस्या पर यानी 29 जनवरी को होगा. आपको बता दें कि,

महाकुंभ में इस बार 6 स्नान प्रमुख हैं

महाकुंभ में 6 प्रमुख स्नान
पौष पूर्णिमा: 13 जनवरी
मकर संक्रांति: 14 जनवरी
मौनी अमावस्या: 29 जनवरी
वसंत पंचमी: तीन फरवरी
माघी पूर्णिमा: 12 फरवरी
महाशिवरात्रि: 26 फरवरी

 

महाकुंभ में शामिल होने के लिए 45 करोड़ लोग आएंगे

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा मेला लग चुका है. जिसमें लगभग 45 करोड़ लोग हिस्सा लेने जा रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरा ध्यान रखा गया है. जमीन से लेकर आसमान तक, पानी के ऊपर से लेकर पानी के नीचे तक, रेलवे स्टेशन से बस अड्डों तक शायद ही कोई ऐसी जगह होगी जो सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बच जाए.

महाकुंभ में सुरक्षा इंतजाम

70 लाख की आबादी वाले प्रयागराज में लग महाकुंभ के दौरान लगभग 45 करोड़ लोग आएंगे, यानि औसतन एक दिन में एक करोड़ लोग महाकुंभ में पहुंचेंगे. इन 45 करोड़ लोगों की सुरक्षा करीब 75 हजार सुरक्षाकर्मियों के हाथों में है. इनमें यूपी पुलिस के अलावा तमाम सेंट्रल एजेंसियां और पैरामिलिट्री फोर्सेज़ भी शामिल हैं. जिसके तहत, 75,000 सुरक्षा कर्मी, 70 जिलों की 50 हजार पुलिस, यूपी होमगार्ड्स, PSA, ATS, 2700 CCTV कैमरे, NSG के 100 कमांडो,

एंटी टेरर स्कॉड (ATS), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), 4,300 फायर सेफ्टी यूनिट, 56 थाने, 155 चौकी, 10 पिंक बूथ, 3 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, 400 महिला पुलिसकर्मी, 30 स्पाटर्स (गुप्तचर) की टीम, 123 वॉच टावर, फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर, आसमान और पानी वाले ड्रोन, डिजिटल वॉरियर्स समेत ब्लैक कैट कमांडो भी तैनात किए गए हैं. ऐसे में ये कहना कतई गलत नहीं होगा कि, महाकुंभ में परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

 

एक श्राप ने किया रावण का अंत

admin

View Comments

Recent Posts

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…

6 hours ago

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…

6 hours ago

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित…

6 hours ago

अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का…

7 hours ago

ईरान युद्ध के बीच UAE के समुद्र में फैला तेल, कई बीच बंद

अबू धाबी   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर…

7 hours ago