Uncategorized

महाकुंभ से होगा उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी में इजाफा, आ सकते हैं 40 करोड़ श्रद्धालु

महाकुंभ

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. जिसके लिए तैयारियां भी पूरे जोरशोर से चल रही हैं. क्योंकि, इस साल 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है… और जिससे 2 लाख करोड़ रुपये तक रेवेन्यू जेनरेशन बढ़ने की आशंका है… जिसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है. उन्होंने एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, 2019 के आयोजन ने राज्य की अर्थव्यवस्था में 1.2 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया. इस साल 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, महाकुंभ से आर्थिक विकास में 2 लाख करोड़ रुपये तक की वृद्धि होने का अनुमान है. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि, साल 2024 में जनवरी से सितंबर तक वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए 16 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और वहीं, अयोध्या में करीब 13.55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ पहुंच चुके हैं.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि, “13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला महाकुंभ मेला भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को वैश्विक स्तर पर प्रमुखता प्रदान करेगा. सीएम ने महाकुंभ के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर बोलेत हुए कहा कि, ये आयोजन केवल धार्मिक समागम नहीं है, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है. दुनिया का सबसे बड़ा अस्थायी शहर प्रयागराज का महाकुंभ होगा, जिसमें एक समय के दौरान 50 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं मौजूद रहेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को एक बड़ा आध्यात्मिक आयोजन बताया और कहा कि, ये एक भव्य, दिव्य और डिजिटल रूप से उन्नत समागम है, जहां आस्था और आधुनिकता का संगम होता है. सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने संतों के सहयोग से महाकुंभ को सफल बनाने की कोशिश की है

महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. संगम के 12 किलोमीटर क्षेत्र में स्नान घाट बनाए जा रहे हैं. सफाई, निर्माण और सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. इसके साथ ही हर घाट पर अलग-अलग प्रतीक चिह्न (डमरू, त्रिशूल आदि) लगाए जा रहे हैं, जिससे लोग उन्हें जल्दी पहचान सकें. महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में आने वाली भीड़ को देखते हुए, विशेष सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे हैं. इलाके की निगरानी के लिए वॉच टावर भी लगाए जा रहे हैं और सभी घाटों पर पानी की बैरिकेडिंग की जा रही है.

महाकुंभ का इंतजार लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं को रहता है. और महाकुंभ की विशेषता इस बात से ही बनती है कि, यहां संतों के नए-नए रंग-रूप देखने को मिलते हैं. और माना ये भी जाता है कि, हिंदू धर्म में अपने पूरे जीवन के दौरान एक बार महाकुंभ में जाकर स्नान करना जरूरी होता है.

इस बार का महाकुंभ न केवल भव्य और दिव्य होगा, बल्कि महाकुंभ को डिजिटल रूप में भी तैयार किया जा रहा है। और महाकुंभ के आयोजन को लेकर हर एक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सभी श्रद्धालुओं के लिए ये महाकुंभ यादगार बन सके। इतना ही नहीं, स्वच्छता और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए करीब 1.5 लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, गंगा और यमुना नदियों में गंदे पानी के बहाव को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।

महाकुंभ का आगाज 13 जनवरी को पूर्णिमा के दिन होगी और इसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा. जिसमें कुल छह शाही स्नान होंगे. महाकुंभ का पहला शाही स्नान 13 जनवरी 2025 को होगा. दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर होगा, तीसरा स्नान 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर होगा, चौथा शाही स्नान 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर होगा, पांचवां शाही स्नान 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर होगा और आखिरी शाही स्नान 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा.

 

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

2 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

2 hours ago

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

 नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…

4 hours ago

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

4 hours ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

4 hours ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

4 hours ago