फ़ूड

MAA LAKSHMI: अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी मां को लगाएं खीर का भोग, लक्ष्मी मां को अत्यंत प्रिय है केसरिया रंग की खीर, इस रेसिपी से आसानी से अपने घर पर बनाएं खीर।

MAA LAKSHMI: अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी मां को लगाएं खीर का भोग

आज अक्षय तृतीया का बेहद शुभ और पवित्र दिन है… इस दिन विशेष रुप से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है… और सबसे जरूरी बात की मां लक्ष्मी को इस दिन केसरिया खीर का भोग लगाया जाता है… जिससे मां लक्ष्मी अनंत प्रसन्न हो जाती हैं…. आज मैं आपको बताऊंगी केसरिया रंग की खीर की बेहद आसान रेसिपी, जिसे आप चुटकियों में घर पर बना सकते हैं…और ये केसरिया खीर ना केवल खाने में लाजवाब होगी बल्कि सेहत में भी भरपूर होगी। तो आइए जान लेते हैं इस स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने की आसान रेसिपी।

केसरिया खीर बनाने के लिए सामग्री

• दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
• बासमती चावल – 1/4 कप (30 मिनट पहले भिगोए हुए)
• चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
• केसर – 8–10 धागे (2 टेबलस्पून गर्म दूध में भीगे हुए)
• इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
• काजू – 6–8 (कटे हुए)
• बादाम – 6–8 (कटे हुए)
• पिस्ता – 5–6 (इच्छानुसार)
• घी – 1 छोटी चम्मच

केसरिया खीर बनाने की विधि

• सबसे पहले एक भारी तले के बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर उबालें। ध्यान रखें कि दूध तले में न लगे, इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें।
• जब दूध उबलने लगे तो उसमें भीगे हुए चावल डाल दें। अब इसे धीमी आंच पर पकाएं ताकि चावल धीरे-धीरे दूध में पक जाएं और दूध गाढ़ा होता जाए।

• अब एक छोटी कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम व पिस्ता को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इससे खीर का स्वाद और खुशबू बढ़ेगी।
• जब चावल अच्छी तरह पक जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब उसमें चीनी और केसर वाला दूध डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं।
• इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। एक बार फिर से खीर को मिलाएं और 2–3 मिनट तक पकाएं।
• फिर गैस बंद करें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें। इसे गरमा-गरम या ठंडा कर के माता लक्ष्मी को भोग लगाएं और फिर प्रसाद रूप में घर के सभी सदस्यों में बांटें।

मुझे लगता है, कि आपने हमारा ये आर्टिकल पूरा पढ़ा होगा, और केसरिया रंग की खीर बनानी लगभग सीख ही ली होगी, अगर ना सीखी हो तो आर्टिकलको सेव कर लीजिए… और कभी भी जब आपका केसरिया खीर बनाने का मन करे, तो आर्टिकल देखिए और केसरिया खीर बना लीजिए… और आज तो वैसे भी अक्षय तृतिया का दिन हैं, अगर आज केसरिया रंग की खीर बनाएंगे, और मां लक्ष्मी को केसरिया रंग की खीर का भोग लगाएंगे तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसेगी…

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago