लखनऊ: मजाक में पति ने कहा 'बंदरिया'

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इंदिरा नगर के तकरोही इलाके में पति का एक मजाक पत्नी को इतना बुरा लगा कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, पति राहुल श्रीवास्तलव ने जब अपनी साली के सामने पत्‍नी को मजाक में बंदरिया बोल दिया। पत्नी तनु को ये बात बुरी लगी और वो उठकर कमरे में चली गई।

लखनऊ: मजाक में पति ने कहा 'बंदरिया'

वहीं, घरवालों को लगा कि गुस्‍सा कुछ समय बात शांत हो जाएगा। करीबन एक घंटे बाद खाना खाने के लिए उसे आवाज दी जाने लगी लेकिन वह नहीं आई। पति ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो सामने पत्‍नी की डेडबॉडी पंखे से लटका हुई थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम परिवार सीतापुर से एक रिश्तेदार के घर से लौटकर आया था। घर में सभी लोग हंसी-मजाक कर रहे थे, इसी दौरान राहुल ने मजाक में तनु को ‘बंदरिया’ कह दिया। इस बात से तनु बेहद आहत हो गई और नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में सामान्य हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की तन्‍नू सिंह ने राहुल सिंह से लव मैरिज की थी। उसको मॉडलिंग का शौक था। वहीं, पुलिस ने पोस्‍टमॉर्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। पुलिस के पास इस संबंध में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

By admin