LOVE JIHAD: उत्तराखंड के रामनगर में लव जिहाद प्रकरणLOVE JIHAD: उत्तराखंड के रामनगर में लव जिहाद प्रकरण

LOVE JIHAD: उत्तराखंड के रामनगर में लव जिहाद प्रकरण

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में कथित लव जिहाद (LOVE JIHAD) के एक हालिया मामले ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों की ओर से एक बड़ी जन जागरूकता आक्रोश रैली (LOVE JIHAD) निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी नजर आए। सभी ने एकजुट होकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

LOVE JIHAD: उत्तराखंड के रामनगर में लव जिहाद प्रकरण
पिछले सप्ताह सामने आए इस प्रकरण ने रामनगर की शांतिपूर्ण छवि को झकझोर कर रख दिया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि एक नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल (LOVE JIHAD) में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसे वे ‘लव जिहाद’ का मामला बता रहे हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश बताया… साथ ही इसे हिंदू समाज और सनातनी संस्कृति पर हमला करार दिया।

रैली की अगुवाई हिंदूवादी संगठन के स्थानीय नेता मदन जोशी ने की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामनगर में पिछले कुछ वर्षों से लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। जोशी ने कहा, “यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि हमारे समाज और हमारी बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। प्रशासन को अब चुप नहीं बैठना चाहिए। हम मांग करते हैं कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए और उसे कड़ी सजा दी जाए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।”

रैली की शुरुआत रामनगर के पीएनजी पीजी महाविद्यालय से हुई। यहां से जनसैलाब मुख्य बाजार और नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ निर्धारित सभा स्थल तक पहुंचा। पूरे मार्ग में रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और पोस्टर थामे हुए थे, जिन पर ‘लव जिहाद (LOVE JIHAD) बंद करो’, ‘हमारी बेटियों की सुरक्षा करो’ जैसे नारे लिखे हुए थे। साथ ही लोग ‘जय श्री राम’ और ‘लव जिहाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए आक्रोश जाहिर कर रहे थे।

LOVE JIHAD: उत्तराखंड के रामनगर में लव जिहाद प्रकरण
रैली के दौरान कई वक्ताओं ने मंच से सरकार और प्रशासन को चेताया कि, अगर इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई… तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कई वक्ताओं ने ये भी कहा कि, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष कानून बनाना समय की आवश्यकता है।

मदन जोशी ने आगे कहा कि केवल आरोपी को जेल भेज देना काफी नहीं है। इस तरह की घटनाएं तब तक नहीं रुकेंगी जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा (LOVE JIHAD) नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि बुलडोजर कार्रवाई के जरिए एक सख्त संदेश दिया जाए। आज अगर हम चुप बैठे तो कल हमारी बेटियों (LOVE JIHAD) के साथ ऐसा ही होगा।”

रैली में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। महिलाओं ने पोस्टरों के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट कीं और सरकार से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कुछ महिलाओं ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं से वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित (LOVE JIHAD) हैं और अब वे चुप नहीं रहेंगी।

LOVE JIHAD: उत्तराखंड के रामनगर में लव जिहाद प्रकरण
हिंदू संगठनों ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि यह रैली केवल एक विरोध नहीं है, बल्कि यह एक जनजागरण अभियान है ताकि समाज को ऐसे खतरों से आगाह किया जा सके। उन्होंने कहा कि रामनगर जैसे शांत क्षेत्र में ऐसी घटनाएं पहले नहीं होती थीं, लेकिन अब लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो गंभीर चिंता (LOVE JIHAD) का विषय हैं।

इस जन आक्रोश रैली को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस अधिकारियों ने रैली के मार्गों पर तैनाती की थी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस के अनुसार, रैली शांतिपूर्ण रही और कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

LOVE JIHAD: उत्तराखंड के रामनगर में लव जिहाद प्रकरण

हालांकि प्रशासन की ओर से इस पूरे प्रकरण पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। वहीं, हिंदू संगठनों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की योजना बनाई जाएगी।

रैली के अंत में सभी संगठनों ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि वे किसी भी कीमत पर अपने समाज और संस्कृति पर हो रहे इस प्रकार के हमलों को सहन नहीं करेंगे। उनका कहना है कि यह केवल एक सामाजिक मुद्दा नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा और भविष्य का सवाल है, जिसे लेकर अब व्यापक जन समर्थन तैयार हो चुका है।

उत्तराखंड में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया था। नैनीताल जिले के रामनगर में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। किशोरी को एक घर से बरामद कर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले में षड्यंत्र कर धर्म परिवर्तन के प्रयास का भी आरोप है। किशोरी को दूसरे धर्म से जुड़े कपड़े पहनाते हुए का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। नाबालिग आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।