Categories: देश

Lok Sabha Elections 2024 Phase 3 : अहमदाबाद में पीएम मोदी ने डाला वोट, लोगों से की ये अपील

Lok Sabha Elections 2024 Phase 3 : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान होगा। इनमें गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11 और कर्नाटक की 14 सीटें शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने अहमदाबाद के निशान हाई स्कूल में मतदान किया. तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद पीएम मोदी ने वोटिंग बूथ से बाहर आकर बच्चों के साथ मस्ती भी की. उसने बच्चे को अपनी गोद में लिया और उसे सहलाया। पोलिंग बूथ से निकलने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से भी बातचीत की.

मीडिया से बात करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, “ये जो लोग दिन-रात दौड़ कर रहे हैं, अपने स्वास्थ्य की भी चिंता कीजिए। मीडिया की प्रतियोगिता भी इतनी है कि आपको समय से आगे दौड़ना पड़ता है। मैं तो यही प्रार्थना करुंगा अपने पुराने साथियों से की अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और पानी ज्यादा पीजिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और एनर्जी भी बनी रहती है।”

पीएम मोदी ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करुंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है। उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आज तीसरे चरण का मतदान है। अभी तीन सप्ताह और मतदान चलेगा। मतदान के चार दौर आगे भी हैं। मेरा गुजरात में मतदान के नाते यही एक रेगुलर जगह है जहां से मैं मतदान करता हूं। अमित भाई यहां भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।”

पीएम मोदी ने बताया कि वे कल ही आंध्र प्रदेश से आए हैं। आज वह मध्य प्रदेश जाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं कल ही आंध्र प्रदेश से आया हूं। यहां से मध्य प्रदेश जाना है। महाराष्ट्र जाना है, फिर आगे जाना है। इसलिए मैं ज्यादा बात तो नहीं कर पाऊंगा। लेकिन मैं उन लोगों का अभिवादन करता हूं जो मतदान की इस प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। भारत में चुनावी प्रक्रिया कैसी है, चुनावी प्रबंधन कैसा है।”
पीएम मोदी ने बताया कि यह दुनिया के लिए सीखने का मौका है। दुनिया के विश्वविद्यालयों को इस पर केस स्टडी करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “यह लोकतंत्र का उत्सव न सिर्फ भारत में है, बल्कि इस साल पूरी दुनिया में है। इसके लिए चुनाव आयोग बहुत-बहुत अभिनंदन का अधिकारी है। मीडिया भी पूरी तरह चुनाव के रंग में रंग जाती है। यही मंथन देश के लोकतंत्र को मजबूती देता है। इस लोकतंत्र के पर्व में जो भी जितना योगदान दे रहा है, सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। इसे लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाएं।”
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago