Lok Sabha Election: BJP ने जारी की 12वीं लिस्ट, जानिए किसे मिली कहां से टिकट

Lok Sabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की। इस सूची में चार राज्यों की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल वे राज्य हैं जहां से भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। पंजाब से सबसे ज्यादा तीन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.

महाराष्ट्र के सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोंसले को टिकट मिला है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आते हैं. उदयनराजे भोसले, जिन्हें सतारा ने भाजपा उम्मीदवार बनाया है, लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य भी हैं। महाराष्ट्र में सिर्फ एक सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है. वहीं, अभिजीत दास को पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से टिकट मिला. उनका मुकाबला टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी से होने वाला है.

बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

सीट उम्मीदवार
1. सतारा (महाराष्ट्र) छत्रपति उदयनराजे भोंसले
2. खडूर साहिब (पंजाब) मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड
3. होशियारपुर (पंजाब) अनिता सोम प्रकाश
4. बठिंडा (पंजाब) परमपाल कौर सिद्धू
5. फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) ठाकुर विश्वदीप सिंह
6. देवरिया (उत्तर प्रदेश) शशांक मणि त्रिपाठी
7. डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) अभिजीत दास

 

पंजाब में बीजेपी ने किन्हें दिया टिकट?

वहीं, पंजाब की जिन तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, उसमें खडूर साहिब, होशियारपुर (अनुसूचित जाति) और बठिंडा शामिल है. खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपूर से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. आईएएस अधिकारी रहीं परमपाल कौर सिद्धू पिछले हफ्ते ही बीजेपी में शामिल हुई थीं. वह पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात रह चुकी हैं.

यूपी में बीजेपी ने 73 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है. यहां से वर्तमान बीजेपी सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है. बीजेपी ने अब तक यूपी में 73 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और यह सबसे ज्यादा लोकसभा सांसदों वाला राज्य है.

लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के साथ होगी. पिछली बार की तरह ही इस बार 7 चरणों में मतदान करवाए जाएंगे. नतीजों का ऐलान 4 जून को किया जाएगा.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago