Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल में लोकसभा मतदान के बीच कई जगहों पर हिंसा की खबर है। जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के भांगर में, तृणमूल कांग्रेस और आईएसएफ के समर्थकों के बीच झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। वहीं संदेशखाली के शेखपरा आगराटी गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया है। यहां दो लोगों को हिरासत से छोड़ने की मांग को लेकर महिलाएं राजबाड़ी पुलिस पोस्ट को घेर रखा है। वहीं दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में बूथ संख्या 40, 41 पर भीड़ द्वारा कथित तौर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया।
इधर लगातार हिंसक वारदातों के बीच भी EC ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने का दावा किया है। चुनाव आयोग ने दावा किया है कि राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहे हैं. सुबह 11 बजे तक विभिन्न राजनीतिक दलों से 1,450 शिकायतें मिलीं, जिनमें ईवीएम में गड़बड़ी और एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया गया है।
इस बीच चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 8 राज्यों की 57 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में समान रूप से 48.63% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान बिहार में 42.95% वोटिंग हुई है।
संदेशखाली के शेखपरा आगराटी गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया है। इन लोगों का आरोप है कि गांव के एक घर में किसी ने बम रख दिया था। पुलिस ने इस मामले में 19 साल के एक लड़के को पकड़ा है। इसके अलावा दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया, लेकिन हिरासत में लिए गए दो लोगों को नहीं छोड़ा। इसे लेकर ही यहां पर विरोध किया जा रहा है। महिलाओं ने थाना घेर लिया है और वहां भारी पुलिस बाल तैनात है। महिलाओं ने राजबाड़ी पुलिस पोस्ट को घेर रखा है। यहां महिलाएं जबरदस्त तरीके से नारेबाजी कर रही हैं।
पश्चिम बंगाल के 9 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं की वजह से वोटिंग प्रभावित हुई है। जादवपुर और डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में टीएमसी, आईएसएफ और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने दावा किया है कि राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक विभिन्न राजनीतिक दलों से 1,450 शिकायतें मिलीं, जिनमें ईवीएम में गड़बड़ी और एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया गया है।
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…
राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…