Uncategorized

अलर्ट ! हरियाणा में तेज हवाओं के साथ कड़केगी बिजली, तेज बारिश का अनुमान, बरतें सावधानी

हरियाणा में एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। तेज धूप निकलने से दिन में हाल-बेहाल हो रखा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि,हरियाणा के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं की आशंका है। बताए कि, शनिवार के मुकाबले रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के आसपास है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को आंधी और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago