Uncategorized

लालू यादव ने कुंभ को लेकर दिया बयान, हिंदुओं की आस्था का अपमान ?

आरजेडी चीफ लालू यादव ने एक बार फिर बीजेपी के लिए Evm है करवा दी। क्योंकि लालू यादव ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद होना तय है। इस बयान ने बीजेपी को भी  घेरने का मौका दे दिया है। दरअसल लालू यादव ने कुंभ को लेकर ऐसा बयान दिया है। जिससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है, और बीजेपी को बैठे बिठाए मौका मिल गया लालू यादव को हिंदू विरोधी साबित करने का। उन्होंने महाकुंभ को लेकर कहा है कि ये फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं है।

‘कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ’

गौरतलब है कि लालू यादव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को लेकर बयान दे रहे थे। उन्होंने भगदड़ की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ‘मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने इस हादसे के लिए पूरी तरह से रेलवे को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ‘यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।’ वहीं कुंभ को लेकर उन्होंने कहा-‘कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ।’

हिंदुओं की आस्था का अपमान किया ?

लालू यादव के इसी बयान को लेकर अब बीजेपी घेरने में जुट गई है और इसी हिंदुओं की आस्था का अपमान बताया है। और अब ऐसा माना जा रहा है बीजेपी लालू यादव को हिंदू विरोधी साबित करने में जुट जाएगी। बता दें कि प्रयागराज त्रिवेणी में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र कुंभ स्नान कर लिया है। अभी भी लाखों श्रद्धालु हर दिन कुंभ स्नान कर रहे हैं। देश के आम से लेकर विशेष व्यक्ति तक कुंभ स्नान के लिए जाने के लिए आतुर हैं। लेकिन, लालू परिवार के कुंभ स्नान के लिए नहीं जाने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल पूछ रहा है। वहीं, अब लालू यादव के कुंभ स्नान को लेकर दिये गए बयान के बाद सियासी बखेड़ा खड़ा हो सकता है। बता दें कि लालू परिवार भी बेहद धार्मिक कहा जाता है, लेकिन कुंभ स्नान को लेकर उनका यह बयान नये विवाद को जन्म दे सकता है।

वीडियो देखें: –

लालू यादव का महाकुंभ को लेकर विवादित बयान, ‘कुंभ का क्या मतलब, फालतू है कुंभ’ | Channel 4 News India

admin

Recent Posts

लाल सागर में फिर हूती का हमला, सऊदी अरब के तेल टैंकर को बनाया निशाना; 13 दिन में 8वां जहाज तबाह

नई दिल्ली अमेरिका- ईरान जंग के बीच होर्मुज के साथ-साथ लाल सागर का पानी भी…

4 hours ago

इंदौर में 9 अगस्त को होगा मेगा पौधारोपण अभियान, एक ही दिन में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे

इंदौर  9 अगस्त को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 1 लाख पौधे रोपे…

4 hours ago

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में आज मूसलाधार बारिश; 18% कम बरसात से 43 जिले प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रैक लगा हुआ है।…

4 hours ago

क्या है Safe Harbour? सरकार ने हटाया तो Facebook-Instagram की बढ़ जाएंगी मुश्किलें, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने का मामला…

4 hours ago

MP में सहारा की 75 फाइलें फिर खुलीं, निवेशकों का फंसा पैसा लौटाने एक्शन में CID

भोपाल   मोटे मुनाफे का लालच देकर आम आदमी के जीवन की गाढ़ी कमाई को ठगने…

4 hours ago

नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

मुंबई  बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार (05 अगस्त) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बड़ी…

4 hours ago