राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में हुए डबल मर्डर केस के आरोप को पुलिस ने यूपी के चंदौली के मुगलसराय से पकड़ लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से की है। बता दें कि, दिल्ली पुलिस के इनपुट पर मुलसराय कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में सवार हत्या के आरोपी मुकेश पासवान को गिरफ्तार किया है।

वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी बिहार के वैशाली जिले के गांव धतुआ का रहने वाला है। बीते मंगलवार को उसने देर रात अपनी मालकिन रुचिका (42) और उनके बेटे कृष (14) की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया था। फिलहाल आरोपी मुकेश पासवान को मुगलसराय कोतवाली में रखा गया है। दिल्ली पुलिस आरोपी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए मुगलसराय रवाना हो गई है। वहीं, पुलिस उसे घटनास्थल पर भी ले जा सकती है।
आपको बता दें कि, लाजपत नगर में बुधवार देर शाम धारदार हथियार से वारदात को अंजाम देते हुए मां और बेटे की एक साथ हत्या कर दी गई। वहीं, यह हत्या घर में काम करने वाले नौकर मुकेश पासवान ने की है और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला का पति कुलदीप घर से बाहर था।
बता दें कि, घर का दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर महिला और उसके बेटे की खून से लथपथ लाश मिली। महिला का शव बेडरूम में पड़ा था, जबकि उनके बेटे का शव वॉशरूम से बरामद किया गया।
