आरजी कर हॉस्पिटल के बाहर मिला लावारिस बैग
Kolkata News : रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की वारदात के बाद कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, अस्पताल के पास एक संदिग्ध लावारिस बैग से अब सनसनी फैल गई है और ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है। लावारिस बैग की सूचना मिलने के बाद मौके पर बम स्कवॉड को बुलाया गया है।
बता दें कि, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ आर्थिक अनियमित्ताओं की जांच भी चल रही है, जिसमें ED की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि, 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से 31 साल की रेजिडेंट-डॉक्टर शव मिला था, शरीर से कपड़े गायब थे शरीर पर चोटों के निशान थे और खून बह रहा था।Kolkata News
वहीं, इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे। जबकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है।Kolkata News
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…