Categories: देश

खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो

लखनऊ 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सांसद इमरान मसूद को कम बोलने की सख्त नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि वह इमरान मसूद को अक्सर टीवी पर सुनते हैं, जहां वह बड़े जोश के साथ अपनी बात रखते हैं. लेकिन हमें सिर्फ बातें करने के बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए. अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि जितना ज्यादा हम मिलकर काम करेंगे, उतनी ही आगे बढ़ेंगे। 

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इमरान मसूद की तारीफ करते हुए कहा कि वह संसद में पार्टी के लिए लगातार लड़ते हैं और कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। 

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर तनातनी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी के बीच तनातनी तेज है. सहारनपुर से सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सपा के एकतरफा फैसलों पर नाराजगी जताते हुए गठबंधन की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं। 

सपा की पहली उम्मीदवार सूची में बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटों पर बिना सहमति प्रत्याशी घोषित किए जाने से मसूद नाराज हैं. उन्होंने इसे गठबंधन धर्म के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसे कदमों से बीजेपी को फायदा पहुंचता है। 

60 सीटों पर भी समझौता नहीं करने की बात
25 नवंबर को आजतक से बातचीत में मसूद ने 26 सीटों के कथित प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि कांग्रेस गठबंधन में सहयोगी है, भिखारी नहीं. 26 नवंबर को उन्होंने कहा कि पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने के लिए 60 सीटों पर भी समझौता नहीं करेगी। 

मसूद ने सपा पर बंद कमरे की बैठकों की बातें मीडिया में लीक करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने सपा की ओर से अलग चुनावी घोषणापत्र जारी करने की योजना पर भी सवाल उठाए. इसके अलावा, उन्होंने मायावती को विपक्षी गठबंधन में शामिल करने की वकालत की और कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी सबसे बड़ी गारंटी हैं। 

News Desk

Recent Posts

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

रायपुर: नेतृत्व की सार्थकता इस बात में निहित है कि सामान्य जन की पीड़ा को…

56 minutes ago

कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, पांच घायल।।

हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर के पास गुरुवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी…

58 minutes ago

नालेश्वर महादेव मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन और विवाह समारोहों का केंद्र।

उत्तरकाशी के गाजना क्षेत्र में स्थित प्राचीन नालेश्वर महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के…

1 hour ago

संविधान दिवस पर अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये देने की घोषणा।

संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन विभाग को…

1 hour ago

चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, धामी सरकार ने पेश किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने सरकार के पांच साल के कार्यकाल…

1 hour ago