उत्तर प्रदेश

KANWAD YATRA: CM योगी ने दिए कांवड़ यात्रा को लेकर निर्देश, कानून व्यवस्था को सख्त रखने के दिए निर्देश, सामाजिक सौहार्द-सोशल मीडिया पर भी निगरानी

KANWAD YATRA: CM योगी ने दिए कांवड़ यात्रा को लेकर निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में आगामी त्योहारों – कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और रथ यात्रा – को ध्यान में रखते हुए, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि, किसी भी प्रकार की शरारत या तनाव फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वे हर स्थिति पर कड़ी निगरानी रखें और सामाजिक सौहार्द सुनिश्चित करें।

सीएम योगी ने कहा कि, श्रावण मास का प्रारंभ 11 जुलाई से हो रहा है और ये 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 27 जून से 8 जुलाई तक जगन्नाथ रथ यात्रा और इसी दौरान मोहर्रम का पवित्र अवसर भी आएगा। इन सभी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य भर के सभी संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये समय कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन और सामाजिक समरसता की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इसलिए हर विभाग को अपनी भूमिका पूरी सजगता और जवाबदेही के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, त्योहारों में उल्लास बना रहे, लेकिन कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कृत्य न करे जिससे शांति भंग हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के मार्ग पर साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ये भी स्पष्ट किया कि, जहां-जहां से कांवड़ यात्रा गुजरेगी, वहां खुले में मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। स्थानीय प्रशासन को कांवड़ संघों से लगातार संवाद में रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

वही मोहर्रम के आयोजन को लेकर भी सीएम योगी ने सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, ताजिया, डीजे, ढोल-ताशों और रथ की ऊंचाई तय मानकों के भीतर होनी चाहिए। डीजे की आवाज की सीमा तय की जाएगी और किसी प्रकार की ध्वनि प्रदूषण की अनुमति नहीं दी जाएगी। शोभायात्राओं के मार्ग में आने वाले पेड़ या गरीबों के आश्रय को हटाना पूरी तरह निषिद्ध किया गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। जहां जरूरी हो, ड्रोन से निगरानी की जाए। जबकि अफवाहों को तुरंत खंडित किया जाए और जनता को सही सूचना मुहैया कराई जाए।
सीएम योगी ने कौशांबी, इटावा और औरैया की हालिया घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि, कुछ तत्व जातीय तनाव फैलाने की साजिश रच रहे हैं।

ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई हो।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि, कानून व्यवस्था के मामले में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहारों के दौरान प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

8 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

9 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

9 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

12 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

12 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

12 hours ago