कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। कंगना अपनी राय और चिंताओं को भी व्यक्त करती है। उन्होंने इस बार लैंगिक भेदभाव को लेकर दिए एक बयान से नई बहस छेड़ दी है। कंगना ने Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड सहित सभी क्षेत्रों, वर्गों और उद्योगों में बेटे की चाहत पर खुलकर बात की।

कंगना ने कहा कि वह ऐसे लोगों को जानती हैं जो दावा करते हैं कि उन्हें बेटी या बेटे में कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन फिर भी पड़ता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘हर एशियाई घराने से आप जुड़ सकते हैं। एक तो आपकी एक बेटी होती है, और उसके बाद एक और बेटी होती है। हो सकता है कि जो ज़्यादा शिक्षित है, दिखाना चाहे कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता।’ ‘लेकिन मैं आपको बता दूं, सबको फर्क पड़ता है, जिसमें एक्टर, एक्ट्रेस और बड़े परिवार शामिल हैं। मैं ऐसे लोगों को जानती हूं जो कहते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन फिर भी पड़ता है।’

वहीं, कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस बयान ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स का कहना है कि ये एक कड़वी सच्चाई को दर्शाता है।

 

ये भी पढ़ें:

ठंड की ठिठुरन से कांपी राजधानी दिल्ली, टूटा 3 साल का रिकॉर्ड

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है