“चुनाव जीती तो बॉलीवुड छोड़ दूंगी” कंगना रनौत का बड़ा ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट लोकसभा चुनाव की टिकट मिलने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब कंगना ने खुद ये ऐलान कर दिया है कि अगर वो मंडी से चुनाव जीत जाती हैं तो फिल्मों में काम करना हमेशा के लिए बंद कर देंगी।

हाल ही में कंगना रनोट एक चुनावी रैली का हिस्सा बनी थीं। रैली के बाद कंगना रनोट ने आज तक के सवाल पर कहा है, ‘मैं फिल्मों में भी पक जाती हूं, मैं रोल भी करती हूं, निर्देशन भी करती हूं. अगर मुझे राजनीति में संभावना दिखती है कि लोग मुझसे जुड़ रहे हैं तो फिर में राजनीति ही करूंगी. आईडियली में एक ही काम करना चाहूंगी.

”अगर मुझे लगता है कि लोगों को मेरी जरूरत है तो फिर मैं उसी दिशा में जाऊंगी. मैं अगर मंडी से जीत जाती हूं तो फिर मैं राजनीति ही करूंगी. मुझे कई फिल्ममेकर कहते हैं कि राजनीति में मत जाओ. आपको लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए. मेरी निजी महत्वाकांक्षाओं की वजह से लोग सफर कर रहे हैं यह तो अच्छा नहीं है. मैंने एक प्रिविलेज लाइफ जी है, अगर अब लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है तो उसे भी पूरा करूंगी. मुझे लगता है सबसे पहले लोगों की आपसे जो उम्मीदें है आपको उसके साथ जस्टिस करना चाहिए.”

वर्कफ्रंट पर कंगना ने फिल्म क्वीन, थलाइवी, तनु वेड्स मनु, फैशन, मणिकर्णिका, गैंगस्टर जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी है, इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है. ये मूवी इसी साल 14 जून को रिलीज होनी है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago