देश

कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी, सात लोग घायल

ओडिशा से एक रेल हादसे की खबर आई है। बताया जा रहा है कि वहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिससे कई लोग घायल हो गए है…नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। अब तक सात यात्रियों के घायल होने की खबर है। ट्रेन बंगलूरू से असम के गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। लोकिन रैस्कयु टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरु किया और पुलिस मामले कि जांच में जुड़ गई है..एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को ओडिशा के कटक जिले में सुबह लगभग 11.54 पर मंगुली के पास निरगुंडी में एसएमवीटी बंगलूरू-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए…हादसे में अब तक सात लोग घायल हुए हैं। ओडिशा अग्निशमन सेवा के महानिदेशक सुधांशु सारंगी ने बताया कि सात घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायल लोगों की अधिकतम संख्या 10 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और ओडिशा अग्निशमन सेवा के कर्मचारी बचाव अभियान में रेलवे की मदद कर रहे हैं।

हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी मिला। सीएमओ असम ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। हम प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करेंगे।’ और जल्द ही हादसे की वजह का पता लगाएंगे…

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago