image 117

नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब कैलाश गहलोत आज, 18 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। वह आज दोपहर 12:30 बजे भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

image 117

गहलोत का यह राजनीतिक कदम दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माने जा रहे हैं। उनके इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने के बाद, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

गहलोत के इस कदम को दिल्ली की राजनीति में भाजपा की बढ़ती ताकत और AAP के लिए एक झटका के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले, गहलोत ने अपनी नाराजगी जताई थी और अब यह साफ हो गया है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक दिशा बदलने का निर्णय लिया है।