Categories: देश

Jeevan Pramaan 2026: 1 अक्टूबर से हर पेंशनर को जमा नहीं करना Life Certificate, जानें नियम

नई दिल्ली

 1 अक्टूबर आते ही क्या हर पेंशनर को लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करना है? नहीं! अगर आप या आपके घर में कोई पेंशन लेता है तो यह नियम जरूर जान लें। सरकार ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) यानी जीवन प्रमाण जमा करने के लिए उम्र के हिसाब से अलग-अलग समय तय किया है। 1 अक्टूबर 2026 से सिर्फ 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। यानी 80 साल से कम उम्र वालों को अभी घबराकर बैंक जाने की जरूरत नहीं है। खास बात यह है कि बुजुर्गों को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक की लाइन में लगना भी जरूरी नहीं है। फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक और डोरस्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाओं से घर बैठे भी यह काम किया जा सकता है।

1 अक्टूबर से किसे जमा करना है लाइफ सर्टिफिकेट?
जीवन प्रमाण पत्र या डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया चरणों में होती है। 80 साल और उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर 1 अक्टूबर 2026 से डीएलसी जमा कर सकते हैं। वहीं अन्य पेंशनरों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का पीरियड अलग होता है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक पात्र पेंशनर 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। हालांकि, सरकार की ओर से समय सीमा बढ़ाई जाती है या नहीं, यह अलग बात है। यानी अगर किसी बुजुर्ग की उम्र 80 साल से कम है, तो सिर्फ 1 अक्टूबर शुरू होने के कारण उन्हें तुरंत डीएलसी जमा करने की जरूरत नहीं है।

बैंक जाने की भी जरूरत नहीं?
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि पेंशनर को हर बार बैंक की लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और डोरस्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाओं के जरिए भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी पात्र वरिष्ठ पेंशनरों को समय रहते लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सलाह दी है।

घर बैठे कैसे जमा होगा DLC?
फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए स्मार्टफोन से भी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता है। इसके लिए Android स्मार्टफोन में कम से कम 5MP का फ्रंट कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। पेंशनर को आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन, फेस स्कैन और पेंशनर की जरूरी जानकारी भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आखिर में सामने वाले कैमरे से पेंशनर की फोटो कैप्चर की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए जीवन प्रमाण डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा।

इन चीजों को रखें तैयार
जीवन प्रमाण के लिए आधार नंबर या
वीआईडी, पीपीओ नंबर, पेंशन देने वाली एजेंसी की जानकारी और एक्टिव मोबाइल नंबर जरूरी है। आधार नंबर पेंशन खाते या संबंधित पेंशन डिस्बर्सिंग अथॉरिटी से जुड़ा होना चाहिए। ध्यान रखें कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एक मान्य विकल्प है। यह पहले से मौजूद लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के तरीकों के अलावा एक्स्ट्रा सुविधा है, जिससे पेंशनर घर बैठे अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण दे सकते हैं।

News Desk

Recent Posts

विदेशी ऋण सीमा में छूट और दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के लिए केंद्र से मांगा सहयोग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र…

5 hours ago

इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम

नई दिल्ली इजरायल के डिफेंस पॉवर से तो दुनिया वाकिफ है. अब इस देश ने…

6 hours ago

पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज

पोखरण  अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन पर…

7 hours ago

पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा

वाशिंगटन अमेरिकी नागरिक और खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले…

7 hours ago

धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई, रकबा सुधार से लेकर भंडारण-सुरक्षा तक पुख्ता इंतज़ाम……

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों…

7 hours ago

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रतिभा को राष्ट्रीय…

7 hours ago