आज दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे… इस दौरान वह कई बड़े फैसले ले सकते हैं…बैठक के बाद कुछ बदलाव का भी एलान भी किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर से सभी को चौंका सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में हो रही है। सीएम नीतीश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे। वह शुक्रवार दोपहर ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग कार्यकारिणी के 100 से ज्यादा सदस्य भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।और विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी अहम माना जा रहा है।और यह बैठक कुछ ही देर में शुरु हो जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…