जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब देगी सेना

कर्ज में डूबा पाकिस्तान जिसके पास खाने तक के पैसे नहीं है वो पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ खुद को आतंक से पीड़ित बताने वाला पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले प्लान करता रहता है। जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में आतंकियों ने श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस पर हमला कर दिया, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी, जिसमे एक छोटा बच्चा भी शामिल था।

वहीं अब रियासी में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक तीन महीने पहले पीओके के में हुए आतंकी हमले की साजिश रची गई थी। 300 से 400 जेहादी सोपेरा में मारे गए साथ ही 2 आतंकियों अब्दुल और  जफर को लेकर इकट्ठा हुए थे। इस जलसे में जल्द हिन्दुस्तान के खिलाफ बड़ी वारदात को अंजाम देने का आह्वान किया गया था।

बता दें कि लगभग महीनेभर पहले ही पहलगाम में भी एक टूरिस्ट बस पर आतंकी हमला हुआ। इस बीच एक संगठन ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेते हुए गैर-कश्मीरियों के लिए चेतावनी भी दी। वहीं अब ठीक पीएम मोदी के शपथ समारोह और भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान रियासी में आतंकी सेना की वर्दी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला करते है जिसमे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है। सेना और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले को अंजाम देने वाला आतंकियों का ये वही दल है, जिसने डेरा की गली में आतंकी हमला किया था।

वहीं विपक्षी दल के नेता इन घटनाओं को लेकर सत्ता पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाए है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अगस्त 2019 में धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ीं। कुछ सिक्योरिटी इंडिकेटर ये इशारा करते हैं,  काउंटर ऑपरेशन में अगस्त 2019 से लेकर जून 2023 के बीच लगभग ढाई सौ आतंकवादी और उनकी मदद करने वाले लोग पकड़े भी गए है।

बहरहाल आपको बता दें कि, इस आतंकी हमले के पीछे की जांच चल रही है सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी लगातार मॉनिटिरिंग कर रहे है लेकिन इस सबके बीच विपक्ष सरकार से सवाल पूछा रहा है कि आखिर कब खत्म होगी जम्मू-कश्मीर से आतंकी घटनाएं।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago