Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए आज से खुलेगा जयपुर हवाईअड्डे का टर्मिनल 1

जयपुर को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 27 अक्टूबर यानि आज से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो टर्मिनल ऑपरेशनल होंगे। 26 अक्टूबर को सीएम भजनलाला शर्मा ने एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का उद्घाटन किया जो आज से इंटरनेशल उड़ानों के लिए ऑपरेशन होगा। बता दें कि, टर्मिनल-2 फिलहाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का केटर कर रहा है लेकिन आज से टर्मिनल-2 सिर्फ घरेलू फ्लाइट्स के लिए होगा।

बता दें कि, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टर्मिनल 1 का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री के साथ जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे. टर्मिनल का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हेरिटेज लुक में बने नए टर्मिनल पर यात्रियों के लिए खास सुविधाएं दी गई हैं।

आपको जानकारी देते हुए बता दें कि, टर्मिनल-1 पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों का संचालन होगा। यह करीब 11500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बना हुआ है। यहां पर सालाना करीब 15 लाख यात्रियों का आवागमन हो सकेगा. सीआईएसएफ के करीब 100 सुरक्षाकर्मी यहां तैनात रहेंगे। डिपार्चर क्षेत्र में 10 और अराइवल एरिया में 14 इमीग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं। 10 चेकिंग काउंटर बनाए गए हैं।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago