Uncategorized

North india : Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक बरसेंगे खूब बादल

North india : उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इन सब के बीच IMD ने तीन दिन का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून ट्रफ दिल्ली के पास ही जिससे आज और कल बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर मे 14 और 15 सितंबर को भी बारिश की संभावना है। उत्तरी मध्य प्रदेश पर निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है। इसमें एक पूर्व पश्चिमी ट्रफ मौसमी मानसूनी ट्रफ के साथ मिल गई है। यह ट्रफ दिल्ली के नजदीक से गुजर रही है। इसी वजह से बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चल सकती है। आईएमडी ने आज दिल्ली में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।North india

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago