Uncategorized

क्या महाकुंभ में बैन है मुसलमानों की एंट्री ?

क्या महाकुंभ में बैन है मुसलमानों की एंट्री ?

महाकुंभ… जैसा कि, नाम से ही विदित है…. ऐसा कुंभ जो महान है… जहां ना केवल धर्म बल्कि, भारत के सभी पंथों, संप्रदायों और विचारों का समागम है… लेकिन अब महाकुंभ राजनीति की भेंट चढ़ता हुआ नजर आ रहा है… महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर सवाल उठाए जा रहे है… हालांकि पिछली सरकार के दौर में मुस्लिमों का महाकुंभ में ना केवल प्रवेश था, बल्कि मुस्लिम महाकुंभ में दुकानें भी लगाते हुए दिखाई देते थे…. लेकिन अबकी बार सवाल उठाए जा रहे हैं कि, मुस्लिम की एंट्री महाकुंभ में होगी या नहीं..

देखिए सबसे पहले आपको बताते हुए चलते है कि, महाकुंभ की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में ली हुई है… आपको याद होगा कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सभी रेहडी और दुकान मालिकों को अपने नाम की नेम प्लेट लगाने के आदेश भी जारी किए थे… जिसको सुप्रीम कोर्ट ने नाकार दिया था… अब बात आती है कि महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर, महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में रखी है..

बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेला क्षेत्र में ज्यादातर हिंदु पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की है…वही संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अपना रुख साफ कर दिया है… अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पूरी ने कहा, “कुम्भ में वो मुस्लिम न आएं, जो उनका धर्म भ्रष्ट कर सकते हैं… उन्हें जूस की दुकान, खाने की दुकान, चाय की दुकान न लगाने दी जाए… क्योंकि वे जिहाद करते है.” उन्होंने आगे कहा कि, उनसे जान-बूझ कर थुकवाया जाता है, उन पर रोक लगनी चाहिए..

वही ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान ने भी काफी सनसनी फैला दी थी… हाल ही में रजवी ने कहा था कि, जहां महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है… वो जमीन वक्फ की है… जिससे भी साधु-संतो में महाकुंभ में मुस्लिम की एंट्री पर विवाद बना हुआ है… बता दें कि, ये विवाद आज का नहीं है लंबे समय से महाकुंभ में गैर सनातनी की एंट्री पर विवाद चलता आ रहा है…

कुंभ का उद्देश्य ही ये है कि, जहां विभिन्न धर्म, संप्रदाय के लोगों का आपस में मिलन होता हो…इसलिए दुनिया भर से लोग यहां आते है, मिलते है, बातें करते है, भविष्य में धर्म सुधार के नये नये आयाम भी खोजते हैं…ऐसे में अगर कुंभ में मुस्लिमों की एंट्री को बैन किया जाता है, तो सीधी सी बात है कि, ये संविधान की अवहेलना होगी...

admin

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…

1 hour ago

वानुअतु में भूकंप के दो जोरदार झटके, 7.2 और 6.9 की तीव्रता से कांपी धरती

पोर्ट-विला  वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…

1 hour ago

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदन मिले

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…

2 hours ago

NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते

 नई दिल्ली  एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…

2 hours ago

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

3 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

3 hours ago