डासिंग मिसाइल

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्ध में एक नई मिसाइल का परिचय कराया है, जिसे मीडिया और सुरक्षा विशेषज्ञ ‘डांसिंग मिसाइल’ के नाम से पहचान रहे हैं। इस हथियार ने इज़राइल और अमेरिकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुँचाने की क्षमता दिखाई है।

ईरान इसे ‘सेज्जिल-2’ कहता है, जो घरेलू तकनीक से विकसित की गई दो-चरण वाली सॉलिड फ्यूल मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है। इसकी लंबाई लगभग 18 मीटर है और वजन करीब 23.6 टन है। मिसाइल के वारहेड की क्षमता 700 से 1000 किलोग्राम तक है और इसमें पारंपरिक या परमाणु दोनों प्रकार के वारहेड लग सकते हैं।

इस मिसाइल की सबसे खास विशेषता इसका मैन्यूवरेबल री-एंट्री व्हीकल (MaRV) है। यह सिस्टम मिसाइल को वायुमंडल में लौटते समय दिशा बदलने की अनुमति देता है। इसे मोबाइल लॉन्चर से छोड़ा जा सकता है, जिससे किसी भी स्थान से जल्दी कार्रवाई की जा सकती है। इसके सॉलिड फ्यूल तकनीक की वजह से इसे लॉन्च करने में केवल कुछ मिनट लगते हैं, जबकि पारंपरिक लिक्विड फ्यूल मिसाइलों को तैयार करने में घंटों लगते थे।

‘डांसिंग मिसाइल’ नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह हवा में अनियमित गति से लक्ष्य की ओर बढ़ती है। जब मिसाइल वायुमंडल में प्रवेश करती है, तो इसका वारहेड तेज़ी से ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं घूमता है। इस वजह से आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम जैसे आयरन डोम, पैट्रियट या थाड इसे पकड़ नहीं पाते। विशेषज्ञों के अनुसार, मिसाइल की यह अप्रत्याशित चाल अमेरिका और इज़राइल को पूरी तरह असहाय बना देती है।

ईरानी मीडिया इसे ‘अजेय’ और ‘अवरुद्ध’ मिसाइल के रूप में पेश कर रहा है। इसकी गति भी बेहद तेज़ है, लगभग 17,000 किमी/घंटा, जो इसे मौजूदा डिफेंस तकनीकों के लिए चुनौतीपूर्ण बनाती है।

ये भी पढ़ें:

By admin