आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च, शनिवार को होगी, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगे। इस सीजन के लिए ब्रॉडकास्टर्स ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि दर्शकों को सिर्फ रोमांचक क्रिकेट ही नहीं बल्कि शानदार एनालिसिस और मनोरंजन भी मिल सके।
स्टार स्पोर्ट्स ने इस बार के कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है, जिसमें क्रिकेट के कई दिग्गज शामिल हैं। इस सीजन में मैचों की कमेंट्री 12 भाषाओं में की जाएगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मलयालम, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, कन्नड़, गुजराती और मराठी शामिल हैं।
आईपीएल हमेशा ही अपने हाई-ऑक्टेन मुकाबलों के साथ दमदार कमेंट्री के लिए जाना जाता रहा है। इस बार सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज कमेंट्री पैनल की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना जैसे सुपरस्टार्स भी अपने अनुभव और राय के जरिए दर्शकों को जोड़ेंगे।
हिंदी कमेंट्री पैनल में वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी अपनी ऊर्जा और खास अंदाज से दर्शकों को मैच में बांधे रखेंगे। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस बार कमेंट्री में डेब्यू कर रहे हैं और हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…