स्पोर्ट्स

IPL 2025: KKR ने SRH के खिलाफ दर्ज की बड़ी जीत, जानिए क्या बोले कप्तान अजिंक्य राहणे?

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का कल यानि गुरुवार को 15वां मुकाबला खेला गया। कोलाकात्ता के ईडन गार्डन्स में यह मैच केकेआर(KKR) और एसआरएच (SRH) के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम था। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे। आखिरी ओवरों में अय्यर और रिंकू ने टीम के लिए महत्तवपूर्ण रन बनाए। अय्यर ने 29 गेंदों में 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर 200 का स्कोर पहुंचाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया।

वहीं, अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली SRH 120 रनों पर ढेर हो गई और केकेआर ने 80 रनों से मैच जीत लिया। मैच जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य राहणे ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और इस मुकाबले को काफी महत्तवपूर्ण भी बताया।

केकेआर कप्तान ने मैच के बाद कहा, “यह मैच हमारी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, और इतने अंतर से जीतना वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण था। हम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। जब हमने दो विकेट गंवा दिए, तो चर्चा हुई कि यहां से मजबूत होना है। फिर जब हमारे पास 11-12 ओवर के बाद विकेट बचे, तो निचले क्रम के खिलाड़ी अधिक से अधिक रन बना सकते थे। हमने गलतियों से बहुत कुछ सीखा है। बल्लेबाजी समूह के रूप में हमारे लिए  इस खेल से सीखने के लिए एक बढ़िया उदाहरण है।” रहाणे ने आगे कहा, “जब रिंकू और वेंकटेश बल्लेबाजी कर रहे थे, तो यह 30 गेंदों में 50-60 रन बनाना महत्वपूर्ण रहा।

ये भी पढ़ें:

अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया शोक, जानिए क्या कहा ?

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago