स्पोर्ट्स

IPL 2025: आज RCB VS KKR के बीच जंग, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की Playing XI

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था लेकिन आज से एक बार फिर से आईपीएल 2025 की शुरूआत होने जा रही है। शनिवार यानि कि 17 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

वहीं, इस मुकाबले में सभी की नजर सिर्फ एक खिलाड़ी पर होगी वो है किंग कोहली जो कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। बता दें कि, इस मैच में कोहली के फैन्स सफेद जर्सी पहनकर मैदान में आ सकते है क्योंकि, विराट के अचानक टेस्ट से संन्यास के बाद इस मुकाबले में उनकी दमदार पारी देखने को मिल सकती है।

आपको बता दें कि, सीएसके के खिलाफ चोटिल हुए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार फिट हो गए है जो कि टीम के लिए एक अच्छी खबर है। वहीं, आरसीबी के अधिकतर सभी विदेशी खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ चुके है। लेकिन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। जो आरसीबी के लिए एक चिंता का विषय है।

वहीं, दूसरी तरफ केकेआर के लिए बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। कप्तान राहणे और युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के अलावा कोई भी बल्लेबाज ने अब तक बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है। इस मैच में टीम को रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा गेंदबाजी में अहम रहने वाले है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनिगडी, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल

ये भी पढ़ें:

CM पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, महिला एवं युवा मंगल दलों को दी सौगात

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago