IPL 2024 पॉइंट्स टेबल : मुंबई की राह मुश्किल, बुमराह टॉप विकेट टेकर, Top-2 में कौन बनाएगा जगह ?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 38 मैच खेले गए। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया. इस नतीजे से राजस्थान क्वालीफाइंग के करीब 14 अंक आगे पहुंच गया है। मुंबई इंडियंस पांच हार के बाद प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर है।

सोमवार को मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए. राजस्थान ने 19वें ओवर में अपना विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

आईपीएल में आज चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा. चेन्नई 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार के साथ 8 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। अगर लखनऊ हारता है तो टीम 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहेगी। यदि 70 अंक या उससे अधिक के अंतर से जीत हासिल होती है तो टीम दूसरे स्थान पर भी पहुंच सकती है। अगर कोई टीम हारती है तो वह 5वें स्थान पर पहुंच जाती है.

लखनऊ सुपरजायंट्स भी 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार से 8 पॉइंट्स लेकर पांचवें नंबर पर है। चेन्नई को हराकर टीम 10 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। अगर जीत 80 या उससे ज्यादा रन के अंतर से रही तो टीम तीसरे नंबर पर भी पहुंच सकती है। 100 से ज्यादा रन के अंतर से जीतकर टीम टॉ-2 में भी आ सकती है। हारने पर टीम 5वें नंबर पर ही रहेगी।

RCB के विराट कोहली अब भी 17वें सीजन के टॉप रन स्कोरर हैं। उनके नाम 8 मैचों में 379 रन हैं। RR के रियान पराग तीसरे और संजू सैमसन चौथे नंबर पर मौजूद हैं। पराग के 318 और सैमसन के 314 रन हैं। MI के रोहित शर्मा भी 303 रन के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए।

MI के जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। उनके नाम 8 मैचों में 13 विकेट हैं। इतने ही विकेट RR के युजवेंद्र चहल और PBKS के हर्षल पटेल के नाम भी हैं। MI के जेराल्ड कूट्जी 12 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। आज CSK के मुस्तफिजुर रहमान 4 विकेट लेकर टॉप पर पहुंच सकते हैं।

17वें सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स SRH के हेनरिक क्लासन ने लगाए हैं, उनके नाम 7 मैचों में 26 छक्के हैं। आज LSG के निकोलस पूरन 7 सिक्स लगाकर टॉप पर पहुंच सकते हैं।

17वें सीजन में सबसे ज्यादा चौके SRH के ट्रैविस हेड ने लगाए हैं, उनके नाम 39 चौके हैं। MI के रोहित शर्मा 31 चौकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंचे। वहीं RR के संजू सैमसन 29 चौकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए। आज CSK के ऋतुराज गायकवाड 14 चौके लगाकर टॉप पर पहुंच सकते हैं।

पॉइंट्स टेबल :

टीम खेले जीते हारे एनआरआर अंक
राजस्थान रॉयल्स 8 7 1 0.698 14
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 5 2 1.206 10
सनराइजर्स हैदराबाद 7 5 2 0.914 10
चेन्नई सुपर किंग्स 7 4 3 0.529 8
लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0.123 8
गुजरात टाइटन्स 8 4 4 -1.055 8
मुंबई इंडियंस 8 3 5 -0.227 6
दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 -0.477 6
पंजाब किंग्स 8 2 6 -0.292 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 1 7 -1.046 2
admin

Recent Posts

Maruti Victoris Aurum लॉन्च, 28KM माइलेज वाली इस SUV की जानें कीमत

नई दिल्ली मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार एसयूवी विक्टोरिस का नया एडिशन लॉन्च किया है.…

1 hour ago

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…

2 hours ago

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…

2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

3 hours ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक – राज्यपाल रमेन डेका….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि सस्ता इलाज, किफायती दवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों…

3 hours ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं और बच्चों के…

3 hours ago