देश

Indigo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली-गोवा जा रही थी फ्लाइट, क्यों चिल्लाया पायलट- पैन-पैन!

दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट संख्या 6E 6271 16 जुलाई 2025 बुधवार को मुंबई हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वहीं, इस मामले से संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि पायलट ने उड़ान के दौरान इंजन नंबर 1 में खराबी के कारण “पैन पैन पैन” सिग्नल जारी किया। बता दें कि, यह सिग्नल किसी गंभीर लेकिन जानलेवा न होने वाली तकनीकी आपात स्थिति को बतात है।

मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में 191 लोग सवार थे विमान 9 बजकर 53 मिनट पर सुरक्षित मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा। फिलहाल सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित है। पायलट ने जब इंजन में खराबी देखी तो रात 9:32 बजे मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मार्ग परिवर्तन का अनुरोध किया। मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। विमान निर्धारित समय से दो मिनट पहले 9:53 बजे सुरक्षित लैंड कर गया।

कंपनी ने जारी किया बयान

मामले को लेकर इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा कि 16 जुलाई 2025 को दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के चलते विमान का रूट चेंज कर मुंबई में लैंडिंग की गई। सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। बयान में आगे कहा कि विमान को फिर से सेवा में लेने से पहले पूरी तकनीकी जांच की जाएगी। इंडिगो ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और सभी को सुरक्षित उतारने के लिए पायलट और चालक दल की प्रशंसा की है।

 

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

 

ये भी पढ़ें:

इराक में दर्दनाक हादसा, शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में 50 लोगों की जिंदा जलने से मौत

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

12 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

13 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

13 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

14 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

15 hours ago

‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, इजरायल से दोबारा जंग के बीच आई भारत की एडवाइजरी

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…

17 hours ago