Indigo की आज भी देशभर में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो एयरलाइंस इन दिनों स्टाफ की कमी से जूझ रही है। वहीं, उसकी मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। देशभर में आज भी इंडिगो की 400 से ज़्यादा फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की आज की सारी 235 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है।

Indigo की आज भी देशभर में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने से अलग-अलग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ है। बता दें कि, इससे पहले भी इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। एयरलाइंस ने कहा कि पिछले दो दिनों में उसका नेटवर्क ‘काफ़ी बाधित’ रहा और उसने कस्टमर्स से माफ़ी मांगी।

Indigo की आज भी देशभर में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो एयरलाइन ने DGCA को बताया है कि 8 दिसंबर से फ़्लाइट्स में देरी नहीं होगी और उम्मीद है कि स्टेबल ऑपरेशन्स 10 फ़रवरी तक ही पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे। एयरलाइन ने माना कि FDTL नॉर्म्स के दूसरे फ़ेज़ को लागू करने में गलत फ़ैसले और प्लानिंग में कमियों की वजह से बड़े पैमाने पर रुकावटें आईं। वहीं, ग्राउंड टीम इस समस्या को सुलझाने के लिए सभी पार्टनर्स से बात कर रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है