भारत की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीता पहला पदकभारत की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीता पहला पदक

पेरिस ओलंपिक में भारत की मनु भाकर (22 साल) ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मौजूदा खेलों में उन्होंने पहला पदक जीता है।

भारत की मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक के साथ मौजूदा खेलों में देश के लिए पहला पदक जीता। बता दें कि,  वह शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बन चुकीं हैं। 221.7 पॉइंट के साथ वह सिल्वर मेडल से बेहद करीबी अंतर से चूक गईं।

d75273b5 7094 4474 bc50 2e948b52acda

By admin