भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, सिराज की हो सकती है वापसी; ऐसी होगी प्लेइंग XI

गुवाहाटी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में हुए सीरीज के पहले मैच को भारत ने आसानी से 8 विकेट से अपने नाम किया था। अब इस मैच को जीतकर टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

मोहम्मद सिराज की वापसी होगी?
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज की वापसी होती दिख रही है। सीरीज के पहले मैच में शुरुआती पावरप्ले में भारतीय गेंदबाज काफी जूझ रहे थे। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार दोनों ही हिट द डेक गेंदबाज हैं। टीम को सीम और स्विंग करवाने वाले गेंदबाज की कमी खली। शुरुआती 10 ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 85 रन ठोक दिए थे और भारत को विकेट भी नहीं मिला था।

ऐसे में दूसरे वनडे में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है। हालांकि उनके आने पर कौन बाहर जाएगा, यह बड़ा सवाल है। गुरनूर बरार अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। 7 मैचों में उनके 11 विकेट तो हैं लेकिन उन्होंने करीब 7 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। बरार को प्लेइंग इलेवन में रखा जाता है तो नमन धीर या नीतीश कुमार रेड्डी में से किसी एक को बाहर जाना पड़ सकता है।

बल्लेबाजी में बदलाव के कोई चांस नहीं
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में इसके अलावा और कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल का बेंच पर बैठना तय दिख रहा है। वहीं आकिब नबी को मौका मिलने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। पहले वनडे में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक के भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस मैच में टीम चाहेगी कि मध्यक्रम को भी मौका मिले जिससे उनके टेस्ट हो सके।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

News Desk

Recent Posts

निफ्टी सिर्फ 13% टूटा, लेकिन बाजार में मची बड़ी तबाही; 102 शेयर आधे से भी नीचे

मुंबई  शेयर मार्केट में गुरुवार यानी 01 अक्‍तूबर 2026 को फ‍िर भूचाल आया. सेंसेक्‍स एक…

2 hours ago

पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड के साथ ओलंपिक कोटे पर नजर

आईची-नागोया  डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को एक रोमांचक सेमीफाइनल में हराते हुए एशियन गेम्स…

2 hours ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार के परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से बात…

3 hours ago

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही छापे करोड़ों

मुंबई  अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक…

3 hours ago

ईशान किशन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, 80 रन की पारी से बने नंबर-1 भारतीय

नई दिल्ली ईशान किशन की 80 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने…

3 hours ago

भारतीय गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका 45 रन पर ढेर; 124 रन से जीता भारत

निशिन एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका 124…

4 hours ago