Categories: देश

रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत, मार्को रुबियो बोले- टैरिफ लगाने से पहले सोचना जरूरी

नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 100 प्रतिशत टैरिफ पर रोक लगाने के फैसले के एक दिन बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान सामने आया है। रुबियो ने भारत को अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी और पार्टनर बताया है। उन्होंने कहा कि भारत पर कोई भी टैरिफ या प्रतिबंध लगाने से पहले ऊर्जा जरूरतों और दुनिया पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

आपको बता दें कि अमेरिका ने कुछ ही महीने एक कानून पारित किया जिसके तहत रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों से आने वाले सामानों पर 100% तक का टैरिफ लगाने का प्रावधान था। इन पांच बड़े देशों में भारत भी शामिल है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कानून को फिलहाल रोक दिया है। विदेश मंत्री रुबियो इस महीने के अंत में भारत आने वाले हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक जामनगर का भी दौरा करने वाले हैं। रुबियो ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस कानून के दूरगामी प्रभावों का आकलन करने के लिए 60 दिनों की समय-सीमा का उपयोग करना चाहते हैं।

आर्थिक प्रभाव का आकलन
रुबियो ने कहा, "ये प्रतिबंध सिर्फ रूस पर नहीं थे, बल्कि भारत जैसे सहयोगी देशों पर भी भारी टैरिफ लगाते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप यह समझना चाहते हैं कि इन प्रतिबंधों और शुल्कों का अमेरिकी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा।" उन्होंने माना कि भारत ने स्वेच्छा से अपने ऊर्जा संसाधनों में विविधता लाने की कोशिश की है। लेकिन रूस से मिलने वाली ऊर्जा की पूर्ति को एक दिन में बंद कर देना व्यावहारिक नहीं है।

वैश्विक संकट और कीमतों पर दबाव
अमेरिका ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि वर्तमान में मध्य पूर्व में हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर हमलों, लाल सागर में तनाव और यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पहले से ही भारी दबाव और महंगाई बनी हुई है।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी संसद को दी अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि इन प्रतिबंधों और शुल्कों को टालना खुद अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है। हाल ही में अमेरिका ने रूस के साथ ईंधन आपूर्ति को लेकर एक समझौता भी किया है, जिसके तहत रूस से अमेरिका को डीजल की आपूर्ति की जाएगी।

News Desk

Recent Posts

FSSAI की नई गाइडलाइन: खोया, पनीर, मांस-मछली के भंडारण और ढुलाई में तापमान का ध्यान जरूरी

नई दिल्ली खोया, पनीर, मांस और मछली जैसे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को…

1 hour ago

ट्रंप रूस पर प्रतिबंध और टैरिफ लगाने से पहले 60 दिन करेंगे अध्ययन, भारत की ऊर्जा निर्भरता पर नजर

वाशिंगटन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप रूस…

1 hour ago

पाकिस्तान में ऐतिहासिक रामलीला मंदिर सील, तोड़फोड़ और कमर्शियल प्लाजा बनाने पर विवाद

खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित डेरा इस्माइल खान के रहीम बाजार में…

1 hour ago

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों ने निकाले ₹52,100 करोड़, 2026 में बिकवाली ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) से विदेशी निवेशकों का मूड लगातार खराब…

1 hour ago

अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास…

12 hours ago

भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

नई दिल्ली दुनिया के कई देशों में इस समय हिंसा का माहौल बना हुआ है.…

13 hours ago