जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने पहले ही भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है जिसके बाद भारत भी अब इसका करारा जवाब देने के लिए तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत भी अब अपना एयरस्पेस बंद कर सकता है और इस साथ ही वो पानी के रास्ते पर भी पाकिस्तान को प्रतिबंध करने की तैयारी में है।
वहीं, अगर भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया तो ऐसे में पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा। इससे पाकिस्तान की एयरलाइंस को लंबा रास्ता तय करना होगा। एयरस्पेस बंद होने से पहले ही दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए चीन के हवाई रास्ते से जा रही हैं।
बता दें कि, भारत एयरस्पेस के साथ-साथ पानी के रास्ते पर भी पाकिस्तान को प्रतिबंध लगा सकता है। भारत अपने बंदरगाह को लेकर भी पाकिस्तान पर एक्शन ले सकता है। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने लगातार पांचवें दिन सीजफायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तान ने बारामूला समेत कई जगहों पर गोलीबारी की है। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…