Uncategorized

‘भारत अब चुप नहीं बैठता, घुसकर मारता है’ आदमपुर एयरबेस से PM मोदी का पाकिस्तान को संदेश

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के जांबाज़ जवानों से मुलाकात की और तक उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दोहराया और सुरक्षा बलों की तकनीकी दक्षता की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा,

भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने वालों का महाविनाश होगा।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन आतंकवादियों को पाकिस्तान की सेना का सहारा मिला था, उन्हें भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने करारा जवाब दिया है।

अब आतंकवादियों के लिए पाकिस्तान में भी सुरक्षित ठिकाने नहीं बचे”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है, और उन्हें बच निकलने का कोई मौका नहीं देता। उन्होंने कहा कि भारत की आधुनिक मिसाइल और ड्रोन तकनीक का खौफ अब पाकिस्तान में साफ दिख रहा है।हमारे हथियार और टेक्नोलॉजी पाकिस्तान को कई रातों तक नींद नहीं आने देंगे।” 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय गुहार के चलते भारत ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है, लेकिन अगर दोबारा किसी तरह की आतंकी या सैन्य हरकत हुई, तो भारत अपने अंदाज़ में, अपनी शर्तों पर जवाब देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के पास विश्वस्तरीय सैन्य तकनीक है, जिसका पाकिस्तान मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने वायुसेना की दक्षता को सराहा और कहा कि भारत की सेनाएं सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि डेटा, ड्रोन और डिजिटल स्ट्रैटजी से भी दुश्मन को मात दे रही हैं।

ऑपरेशन सिंदूर और एयर डिफेंस की ताकत

मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए बताया कि इसमें भारतीय सेनाओं ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इस ऑपरेशन में ‘आकाशजैसे मेड इन इंडिया सिस्टम से लेकर ‘एस-400जैसे उन्नत हथियारों ने भारत की ताकत को और मज़बूत किया। भारत का एयर डिफेंस अब एक अभेद्य सुरक्षा कवच बन चुका है, जिसे तोड़ना पाकिस्तान जैसे देश के लिए नामुमकिन है।” 

प्रधानमंत्री ने जवानों से कहा कि उन्हें सतर्क रहना है और दुश्मन को बार-बार याद दिलाते रहना है कि यह नया भारत है — जो शांति पसंद करता है, लेकिन अगर मानवता पर हमला होता है तो दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है।

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

49 minutes ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

2 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

3 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

3 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

4 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

4 hours ago