भारत ने क्राइस्टचर्च T20 में रचा इतिहास, 230 रन चेज कर न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

क्राइस्टचर्च
 भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में इतिहास रचते हुए अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला. 22 अक्टूबर को हेगले ओवल ग्राउंड में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 225 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में संजू सैमसन (67), श्रेयस अय्यर (42) और नमन धीर (42*) की शानदार पारियों के बूते भारत ने छह विकेट खोकर न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास की नई इबारत लिख डाली. पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। 

ग्लेन फिलिप्स की मेहनत पर फिरा पानी
फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की. यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी रहा. एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए जबकि फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन की तूफानी पारी खेली. बेवन जैकब्स की 16 गेंदों पर 31 रन की तेजतर्रार पारी ने भी न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय गेंदबाजों में अक्षर सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने चार ओवरों में 51 रन लुटाए. न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 67 रन बटोरकर भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी को पूरी तरह से उजागर कर दिया। 

अपने कमबैक मैच में भुवी ने लुटाए 49 रन
करीब चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने उतरे भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अगले ओवर में टिम सिफर्ट (17 गेंदों में 24 रन) ने उन पर दो चौके और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. इस ओवर में कुल 17 रन बने. भुवी भारतीय टीम को कोई बड़ी सफलता नहीं दिला सके, उनके तीसरे ओवर में 14 रन बने, इसके बाद उन्हें पारी का 20वां और आखिरी ओवर सौंपा गया, जिसमें भी 14 रन खर्च हुए. भुवनेश्वर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 49 रन दिए। 

नमन धीर के शॉट से जीता भारत
नमन धीर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को रिकॉर्ड जीत दिलाई। मैट हेनरी के 20वें ओवर में धीर ने पहले चौका लगाया, फिर एक रन लिया और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई। भारत ने यह मुकाबला जीतकर टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया।

 

News Desk

Recent Posts

वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर, स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल….

रायपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और उपयोगी परिसंपत्तियों…

55 minutes ago

नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत….

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी से एक दुखद…

57 minutes ago

ICAI CA इंटर रिजल्ट 2026: नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप, हासिल की AIR 1

नई दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 में हुई चार्टर्ड…

60 minutes ago

फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।

फिल्म ‘माइकल’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फैंस की नजरें फिल्म की सफलता का…

1 hour ago

वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता…

2 hours ago

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला’

 नई दिल्ली   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते…

2 hours ago