स्पोर्ट्स

IND VS ENG 1st T20 Match: प्लेइंग-11 में किसे चुनेंगे कप्तान सूर्या, कोलकाता टी20 में ये होगी टीम ?

भारत और इंग्लैंड के बीच आज 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, अब तक सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब उनके आगे अंग्रेजों की चुनौती है। वहीं, इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने 21 जनवरी 2025 को ही अपनी टीम का एलान कर दिया था। दूसरी तरफ भारतीय टीम में किसको मौका मिलेगा इसको लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या को काफी माथापच्ची करनी पडे़गी।

IND VS ENG

वहीं, कोलकाता टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए दिख सकते है जबकि, नंबर 3 पर तिलक वर्मा खेलेंगे और नंबर 4 पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव आएंगे। नंबर 5 पर हार्दिक पांड्या, नंबर-6 पर रिंकू सिंह खेल सकते है। जबकि, 2 तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी होंगे। वरुण चक्रवर्ती ने टी20 में शानदार प्रदर्शन किया तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

IND VS ENG

रवि बिश्नोई, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेंइंग 11 में जगह नहीं मिलती दिख रह है। अगर बात इंग्लैंड की टीम की करें तो नॉटिंघमशायर और बेन डकेट बल्लेबाजी की शुरूआत करेंगे जबकि, कप्तान जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करते हुए दिख सकते है। वहीं, इसके अलग तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड में टीम में शामिल होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए है जिसमें से भारत ने 13 जीते और इंग्लैंड को 11 में जीत मिली है।

IND vs ENG

भारत की संभाव‍ित प्लेइंग 11: अभ‍िषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), त‍िलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्द‍िक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
12th मैन: रवि बिश्नोई/वॉशिंगटन सुंदर,

 इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लिश टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

 

ये भी पढ़ें :

दिल्ली में आज बरसेंगे बादल ! मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा, फूलों से सजी रामनगरी अयोध्या, राम नाम के जयकारों की गूंज

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago