Uncategorized

IND VS BAN T20 Series: टी-20 टीम का हुआ एलान लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND VS BAN T20 Series: बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। तीन मैचों की सीरीज के लिए जो टीम का एलान किया गया उसमे कई चौंकाने वाले नाम शामिल है। वहीं, टीम को देखकर अब सवाल उठ रहे है कि सलामी जोड़ी कौन होगी? वैसे भारत-बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

बता दें कि, टीम में तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है जबकि तीन साल बाद टी20 टीम में वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है। अगर टीम को देखा जाए तो कई धुरंधर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया जबकि उन्हें रेस्ट दिया गया है। इनमे बुमराह, पंत, सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और गिल जैसे खिलाड़ी शामिल है।  वहीं, इन खिलाड़ियों को 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लेना है।IND VS BAN T20 Series

अगर टीम में ओपनर की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज के रूप में सिर्फ अभिषेक शर्मा को चुना गया है लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि, उनके साथ कौन ओपनिंग करेगा? क्योंकि टीम में न तो गायकवाड है और ना ही गिल है तो अभिषेक के साथ संजू सैमसन को उतारा जा सकता है।IND VS BAN T20 Series

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव.IND VS BAN T20 Series

भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- ग्वालियर- 6 अक्टूबर
दूसरा टी20- दिल्ली- 9 अक्टूबर
तीसरा टी20- हैदराबाद- 12 अक्टूबर
(तीनों टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे)

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago