Uncategorized

IND VS BAN : बारिश ने खराब किया पहला दिन का खेल, सिर्फ फेंके गए 35 ओवर

IND VS BAN : भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश ने बिगाड़ दिया है। वहीं, देर रात भारी बारिश होने की वजह से आज सुबह खेल की शुरूआत एक घंटे की देरी से हुई थी। टॉस भी 9 बजे की बजाए 10 बजे हुआ था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बाग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए है।

बता दें कि, टेस्ट के दूसरे दिन भी भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, तीसरे दिन से मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने तीन तेज गेंदबाज को खिलाने का फैसला लिया और आकाशदीप ने उनके फैसले को सही साबित किया और बांग्लादेश टीम के दो विकेट चटकाए।IND VS BAN

बता दें कि, जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।IND VS BAN

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago