Uncategorized

IND VS AUS Match Update: टीम इंडिया के लिए Good News, ट्रेविस हेड हुए चोटिल ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर को खेला जाएगा। MCG में होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है। वहीं, इस मुकाबले में सैम कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रेविस हेड को अपनी चोट के कारण फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। वहीं, कोच को पूरा विश्वास है कि वो मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे।

बता दें कि, प्लेइंग 11 कल यानि 25 दिसंबर को तय होगी। वहीं, अगर बात सैम कोंस्टास की बात करें तो वो भारत के खिलाफ 19 साल और 85 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवाल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि, क्रिसमस के दिन प्लेइंग 11 की पुष्टि हो जाएगी।

मैकडोनाल्ड ने कहा- हेड की फिटनेस को लेकर चिंता हैं क्योंकि वह 100% फिट नहीं हैं। ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते समय हेड को बहुत मामूली क्वाड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा और बारिश के कारण मैच समाप्त होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की बहुत ही संक्षिप्त दूसरी गेंदबाजी पारी में उन्होंने फील्डिंग नहीं की।

मैकडोनाल्ड ने कहा- फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है, क्या उसे (हेड) आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया गया है? अभी इस पर वह श्योर नहीं हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह खेलेगा। वह दौड़ने में सक्षम है, इसलिए मुझे लगता है कि मैच के समय वो पूरी तरह से एक्ट‍िव हो जाएगा।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

13 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago