भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है और एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन आया राम गया राम की तरह जारी है। भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट पर 130 रन है, जडेजा और सुंदर क्रीज पर मौजूद है। वहीं, इस मैच से टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को बाहर रखा है और टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे है।
बता दें कि, इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरूआत एक बार फिर से खराब रही। टीम को पहला झटका केएल राहुल (4) के रूप में लगा फिर उसके बाद दूसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल (10) भी चलते बने। इसके बाद कोहली और गिल ने थोड़ा पारी को संभाला लेकिन लंच से पहले गिल स्लिप में आउट हो गए। लंच के बाद विराट कोहली एक बार फिर से ऑफ स्टम्प की गेंद को जबरदस्ती खेलने के चक्कर में आउट हो गए। कोहली महज 17 रन बनाकर आउट हो गए।
वहीं, पंत और जडेजा ने पारी को संभाला लेकिन वो भी ज्यादा देर पिच पर टिक नहीं सके पंत 40 रन बनाकर गैरजरूरी शॉट खेलते हुए आउट हो गए और अगली ही गेंद पर नीतीश रेड्डी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
रोहित शर्मा ने खुद को सिडनी टेस्ट से बाहर रखने का फैसला लिया और अपनी जगह शुभमन गिल को चांस दिया। वहीं, तेज गेंदबाज आकाशदीप पीठ में दर्द के कारण इस मैच से बाहर हुए और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया । वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श को इस मैच से बाहर कर ब्यू वेबस्टर को टीम में शामिल किया है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…