छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। दो अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन करके सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

बीजापुर पुलिस ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए हैं. वहीं चार नक्सलियों को कांकेर में मार गिराया गया। हालांकि इस ऑपरेशन में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया है।

अधिकारियों ने आगे बताया कि मुठभेड़ स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद में मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। इलाके में अभी-भी सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान के दौरान गुरुवार (20 मार्च) सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी हुई। बीजापुर के गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई ।

ये भी पढ़ें:

बीकानेर में दर्दनाक हादसा… अनियंत्रित होकर कार पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है