चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आयोग ने विपक्षी दलों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उनके कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति न की जाए। यानी राजनीतिक दल आयोग का नाम लेकर अपनी सियासत न करें। इसके बाद मामला और गरमा गया है। अब विपक्षी दल चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने पर भी विचार कर रहे हैं।
