मोदी जीते तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे, योगी को निपटाएंगे’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब लोगों के बीच वापस लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमें मिलकर अपने देश को तानाशाही से बचाना है, मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा, मुझे देश के 140 करोड़ लोगों का समर्थन चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि पीएम देश के सभी विपक्षी नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू किया है, ‘वो मिशन है वन नेशन वन लीडर’। ये लोग इस मिशन को दो स्तर पर चला रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को जेल भेजेंगे, भाजपा के नेताओं को निपटा देंगे। केजरीवाल ने कहा कि देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। लाइव के लिए पल-पल की अपडेट उपलब्ध करा रहे हिन्दुस्तान संवाददाता बृजेश सिंह

अरविंद केजरीवाल आज से अपने चुनाव प्रचार अभियान को धार देने जा रहे हैं। इससे पहले केजरीवाल आज अपनी पत्नी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे। इस दौरान मंदिर में भारी भीड़ देखी गई। इसके बाद वह शाम को अलग-अलग जगहों पर रैलियां और रोड शो भी करेंगे। केजरीवाल ने 50 दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर भगवान हनुमान को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश से तानाशाही खत्म करने की अपनी लड़ाई में जनता से समर्थन मांगा। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन देश के 140 करोड़ लोगों को साथ आना होगा। हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना है।

बता दें कि, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक को सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले दिन में शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 1 जून तक की अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। आम आदमी पार्टी देशभर की 22 सीट पर चुनाव लड़ रही है। इनमें पंजाब की सभी 13, दिल्ली की 7 में से 4 और गुजरात की 2 लोकसभा सीट शामिल हैं। दिल्ली में 25 मई और पंजाब में 1 जून को मतदान होगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहाकि न्यायालय ने पहले ही बोल दिया है कि 2 जून को उनको वापस सरेंडर करना पड़ेगा। ये अंतरिम जमानत सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए मिली है। लोगों को भ्रमित करने की आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है। इस जमानत का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं।”

 

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

6 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

6 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

9 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

10 hours ago