IAS अफसर सुहास यथिराज का एशियन पैरा गेम्स में कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल

 नागोया

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. जापान के आइची-नागोया में गुरुवार को पुरुष सिंगल्स SL4 के सेमीफाइनल में सुहास को इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

तीन गेम तक चले मुकाबले में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने 23-21, 8-21, 21-15 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में हार के बाद सुहास को ब्रॉन्ज मेडल मिला। 

सुहास लालिनाकेरे यथिराज और फ्रेडी सेतियावान के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा. सुहास ने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह 21-23 से हार गए. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में दमदार वापसी की और 21-8 से जीत हासिल कर मुकाबले को निर्णायक तीसरे गेम तक पहुंचा दिया। 

तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. 11 अंकों तक स्कोर की टक्कर बनी रही, लेकिन इसके बाद सेतियावान ने बढ़त बना ली. उन्होंने तीसरा गेम 21-15 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. इस हार के बावजूद सुहास ने कांस्य पदक हासिल किया। 

सुहास लालिनाकेरे यथिराज भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2007 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं. वह पुरुष सिंगल्स SL4 वर्ग में दुनिया के नंबर-1 पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं. उन्होंने गौतम बुद्ध नगर और प्रयागराज के जिलाधिकारी के रूप में भी काम किया है। 

2 जुलाई 1983 को जन्मे सुहास पेशे से इंजीनियर हैं. उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुरथकल से पढ़ाई की. खेल के क्षेत्र में उन्होंने 2018 में नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीता था. वह अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले भारत के IAS अधिकारियों में भी शामिल। 

टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में जीते सिल्वर
सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक में पुरुष सिंगल्स SL4 वर्ग का सिल्वर मेडल जीता था. इसके बाद पेरिस 2024 पैरालंपिक में भी उन्होंने इसी वर्ग में स‍िल्वर मेडल जीता था. इस तरह वह लगातार दो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

News Desk

Recent Posts

अनाहत सिंह ने सिलिकॉन वैली ओपन में आठ बार की विश्व चैंपियन को दी मात

नई दिल्ली भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा उलटफेर…

55 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स में विवाद, महिला से छेड़खानी के आरोप में भारतीय खिलाड़ी जापान से वापस भेजा गया

  नागोया जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम…

1 hour ago

हौसले की उड़ान: एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुवर्णा राज बन मिसाल

नागोया भारत की सुवर्णा राज ने एशियन पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की…

2 hours ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और टोमन कुमार ने आर्चरी में जीता शानदार गोल्ड मेडल

नागोया  एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा आर्चर शीतल देवी और टोमन कुमार ने…

2 hours ago

IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11

नई दिल्ली रत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (22…

3 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (22 अक्टूबर)…

3 hours ago